प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले वायरल वीडियो को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को उसी वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की बताने वाली एक युवती हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आ रही है। वीडियो में वह दावा करती है कि उसकी उम्र 15 साल है और उसने जो कुछ कहा, वह आसपास मौजूद लोगों के बहकावे में आकर कहा था।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा सिंह इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में हुए Cockroach Janta Party (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने Rapid Action Force (RAF) के जवानों का मजाक उड़ाया है। विवाद बढ़ने के बाद श्रद्धा सिंह ने वीडियो हटाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।